15 जनवरी, पुणे (CRICKETNMORE) लाइव स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 350 रन बनाए जिसके बाद भारत की टीम 351 रन का पीछा करने मैदान पर उतरी तो भारतीय टीम की हालत बुरी तरह से खराब हो गई और देखते – देखते युवराज समेत धोनी आउट होकर पवेलियन पहुंच गए।

Advertisement

इसके बाद कोहली ने केदार जाधव ने कमाल की बल्लेबाजी की। भारत की हालत खराब लेकिन कप्तान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में किया कमाल

Advertisement

यह खबर लिखे जाने तक भारत के 4 विकेट केवल 239 रन, 33 ओवर में बना लिए हैं। एक तरफ जहां कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 27वां शतक जमाया तो वहीं केदार जाधव शतक के करीब पहुंच गए हैं। कोहली ने शतक छक्का जमाकर पूरा किया। भारत को अभी भी जीत क लिए 119 रनों की जरूरत है।

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड आग जाने.. वीडियो क्लिक करकेदेखें

 

कोहली ने अपने वनडे करियर में 27वां शतक 169 पारियों में पूरे किए। ऐसा करते ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 27 शतक वनडे में पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने इस माममें में सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। VIDEO: जसप्रीत बुमराह की शानदार फील्डिंग, डायरेक्ट थ्रो करके एलेक्स हेल्स को पहुंचाया पवेलियन

तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में 27 शतक 254 वनडे पारियों में थे तो वहीं रिकी पोटिंग ने 308 पारियों में 27 शतक पूरे किए थे। श्रीलंका के जयसूर्या के नाम 27 शतक वनडे में 404 पारियों में पूरे किए। VIDEO: धोनी का फिर से दिखा कमाल, जेसन रॉय को स्टंप कर भेजा पवेलियन

Advertisement

इसके अलावा कोहली रन के टारगेट को चेस करते हुए सबसे ज्यदा शतक जमाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कोहली ने 17 दफा रन को चेस करते हुए शतक जमाया है तो वहीं सचिन ने बी 17 बार ऐसा कारनामा कर दिखाया था । इसके साथ - साथ गेल और दिलशान ने 11 बार तो जयसूर्या और पाकिस्तान के सईद अनवर ने 10 दफा रन चेस करते हुए शतक जमाने में सफलता पाई थी। ब्रायन लारा ने 9 बार ऐसा अनोखा कारनामा अपने वनडे करियर में कर दिखाया था।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार