31 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)> कोलंबो में खेले जा रहे चौथे वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा धमाका कर रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक भारत की टीम 11 ओवर में 78 रन बना लिए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके अलावा कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान कई दिलचस्प रिकॉर्ड बना लिए हैं। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक खास कमाल कर दिया है। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में विदेशी धरती पर 5000 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली केवल 117 पारियों में 5000 वनडे रन विदेशी धरती पर बनाकर इतिहास रच दिए हैं।  क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

Advertisement

आपको बता दें कि वीवियन रिचर्ड्स ने 111 पारियों विदेश में खेलकर 5000 रन बनाए थे। तो वहीं एबी डिविलियर्स के नाम भी 111 वनडे पारियां विदेश में खेलकर 5000 रन बना लिए थे। 
इसके अलावा विदेशी धरती पर वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनानें वाले कोहली भारत के 8वें खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं वर्ल्ड के 33वें खिलाड़ी बने।

इसके अलावा विराट कोहली विदेशी धरती पर 5000 रन पूरा करने वाले वर्ल्ड के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से आगे सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 25 साल 203 दिन में ये कमाल किया था तो वहीं मोहम्मद हफीज ने 26 साल 90 दिन में इस कारनामें को करने में सफल रहे थे। विराट कोहली ने ऐसा कारनामा 28 साल 299 दिन में कर दिखाया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार