22 जनवरी। आईसीसी ने साल 2018 के लिए अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। एक तरफ जहां भारत के युवा ऋषभ पंत को आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। इसके साथ - साथ ऋषभ पंत को ICC 2018 की टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
Advertisement
वहीं दूसरी ओर विराट कोहली को आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018, आईसीसी मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018 और आईसीसी मेन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018 के खिताब से नवाजा गया है।
Advertisement
आपको बता दें कि विराट कोहली दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम एक ही साल में तीनों अवार्ड्स जीतने का कमाल दर्ज हो गया है।