भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मैच में 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम के इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं। कप्तान को उम्मीद है कि अगले दो मुकाबलों (सेमीफाइनल और फाइनल) में भी भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे।

Advertisement

पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, "यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला था और मैं इससे बेहद खुश हूं कि पूरी टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया। हम लगातार निडर और आक्रामक क्रिकेट खेलने की बात करते हैं और आज टीम ने उसी अंदाज में प्रदर्शन किया।"

भारत ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रन पर ढेर कर दिया। इस दौरान श्री चरणी (7/3) और प्रेमा रावत (9/3) ने किफायती गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

गेंदबाजी पर कप्तान कौर ने कहा, "सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी योजनाओं पर कायम रहते हुए गेंदबाजी की और पिच को बहुत अच्छी तरह पढ़ा। पिच को समझना और उसके अनुसार अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करना सबसे महत्वपूर्ण था।"

20 ओवरों में सिर्फ 56 रन के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 29 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, टीम ने 8.4 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान ने जल्द शुरुआती तीन विकेट गंवाने पर कहा, "यह खेल का हिस्सा है। विपक्षी गेंदबाजों ने भी कुछ अच्छी गेंदें डालीं। हमारे लिए महत्वपूर्ण था कि हम क्रीज पर टिके रहें, बल्लेबाजी जारी रखें और जल्द से जल्द मैच खत्म करें।"

गेंदबाजी पर कप्तान कौर ने कहा, "सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी योजनाओं पर कायम रहते हुए गेंदबाजी की और पिच को बहुत अच्छी तरह पढ़ा। पिच को समझना और उसके अनुसार अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करना सबसे महत्वपूर्ण था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

यह बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर का 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। इसे लेकर कौर ने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी। मेरे साथ खड़े रहने और समर्थन करने वाले सभी लोगों की मैं बहुत आभारी हूं। उम्मीद है कि आगे भी मुझे इसी तरह का समर्थन मिलता रहेगा, क्योंकि समर्थन के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ ने शानदार काम किया है। उम्मीद है कि अभी कई और मैच खेलने हैं। हमें इसी तरह अच्छा काम जारी रखना है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार