Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 468 रनों की दरकार है। इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर है और वह डिफेंसिव माइंडसेट के साथ गेम खेल रही है।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने प्लेइंग इलेवन में किसी भी स्पिनर को शामिल नहीं किया और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। आखिरकार मजबूरन उन्हें गेंद डेविड मलान को सौंपनी पड़ी। मलान जो अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया और टीम के लिए 2 बहुमूल्य विकेट झटके।

Advertisement

वहीं मलान ने अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट मार्नस लाबुशेन के रूप में लिया। मार्नस तेजी से रन बनाने के चक्कर में मलान की गेंद पर आउट हो गए। बता दें कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाने के बाद पारी घोषित की थी। 

जिसके जवाब में मेहमान इंग्लैंड की टीम महज 236 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए वहीं कप्तान जो रूट ने 62 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार