लाहौर, 19 जून (CRICKETNMORE)| वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने कप्तान सरफराज अहमद से कहा कि वे बाकी के बचे चार मैचों पर ध्यान दें। 

Advertisement

'न्यूज डॉट कॉम डॉट पीके' के अनुसार, मनी ने सरफराज को मंगलवार को फोन किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पूरा देश टीम के साथ है और उम्मीद कर रहा है कि बाकी के मैचों में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी।

Advertisement

पीसीबी चेयरमैन ने सरफराज से कहा कि वह 'न्यूज स्टोरी' को देखकर अपना ध्यान न भटकाएं और आगामी मैचों में शांति से टीम का नेतृत्व करते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर करें। 

इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान ने कथित तौर पर अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी अगर वे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर पाए तो घर पर उनकी बहुत आलोचना होगी। 

सरफराज ने कहा था, "अगर कोई सोचता है कि मैं घर जाऊंगा तो यह उनकी बेवकूफी है। ईश्वर न करे अगर कुछ बुरा होता है तो मैं सिर्फ अकेला घर नहीं जाऊंगा।"
पाकिस्तान का अगला मैच साउथ अफ्रीका से होगा। तालिका में टीम तीन अंकों के साथ नौवें पायदान पर है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार