2 फरवरी, डरबन (CRICKETNMORE)। डरबन में खेले गए पहले वनडे में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और केवल 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
Advertisement
अपने शानदार परफॉर्मेंस को लेकर कुलदीप यादव ने कहा कि मैच के दौरान उनकी गेंदबाजी में निखार धोनी के कारण आता है।
कुलदीप यादव ने कहा कि गेंदबाजी के दौरान धोनी कई बातें बतातें हैं जिससे विरोधी बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से परेशान करने में आसानी होती है।
कुलदीप यादव ने अपनी सफलता का श्रेय सीधे तौर पर धोनी को दिया है। कुलदीप का कहना है कि धोनी ही 50 फीसदी काम मेरा कर देते हैं।
गौरतलब है कि जब कभी भी भारक के स्पिनर गेंदबाजी करते हैं तो धोनी गेंदबाजों कई तरह के टिप्स देते दिखाई पड़ते हैं।