India vs England 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 436 रन बनाए और 190 रन की विशाल बढ़त हासिल की। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन तीनों ही शतक जड़ने से चूक गए। 

 
Advertisement

भारत के लिए पहली पारी में जडेजा ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्होंने 187 गेंदों का सामना। इसके अलावा राहुल ने 123 गेंदों में 86 रन और ओपनर जायसवाल ने 74 गेंदों में 80 रन बनाए। भारत के 91 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक पारी में 3 बल्लेबाज एट्टीज ( 80 से 89 रन के बीच) आउट हुए हैं। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के पूरे इतिहास में ऐसा कुल सातवीं बार ही हुआ है। 

इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा भारत के लिए अक्षर पटेल ने 44 रन और केएस भरत ने 41 रन का योगदान दिया। 

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में गेंदबाजी मे जो रूट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। रेहान अहमद और टॉम हार्टले ने 2-2 विकेट, वहीं जैक लीच ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स ने 88 गेंदों में 70 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार