8 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी- 20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रन से हराकर सीरीज को 2- 1 से अपने नाम कर लिया। तीसरे टी- 20 में भारत के गेंदबाजों के धमाल के कारण भारत को शानदार जीत मिली।
एक तरफ जहां भारत के गेंदबाजों ने 8 ओवर वाले मैच में समय - समय में विकेट निकाल कर भारत को जीत दिलाई तो वहीं दूसरी ओर धोनी के इंटरनेशनल करियर में अब तीसरे टी- 20 के दौरान ऐसा हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ।
धोनी का इंटरनेशनल करियर अबतक 11 साल तक का हो चुका है। लेकिन दूसरे टी- 20 में धोनी जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्हें एक भी गेंद खेलना का मौका नहीं मिला। ऐसे में धोनी के करियर में यह पहली बार हुआ जब उन्हें कोई भी गेंद खेलना का मौका नहीं मिला और बिना कोई रन बनाए नॉट आउट रहे।
इसके अलावा धोनी के करियर में ऐसे मौके 2 दफा आए हैं जब धोनी बिना कोई रन बनाए नॉट आउट रहे हैं लेकिन उन्होंने उस दौरान गेंद खेलने का मौका मिला था।