इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमे में एक बड़ा बदलाव किया है। सीएसके ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपना फील्डिंग कोच बनाने का फैसला किया है। 45 साल के फोस्टर ने 2001 से 2009 के बीच इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच टी-20I खेले हैं।
फोस्टर अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स के लिए काफी जाने जाते थे औऱ उन्होंने दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक कोच के तौर पर अपनी एक मजबूत रेप्युटेशन भी बनाई है। फोस्टर की नियुक्ति पर बोलते हुए, सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा, "हम एक फील्डिंग कोच की तलाश कर रहे थे। मुझे उम्मीद है कि वो हमारे साथ जुड़ेंगे।"
बता दें कि फोस्टर के पास अलग-अलग टी-20 लीग का काफी एक्सपीरियंस है। वो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फील्डिंग कोच के तौर पर काम कर चुके हैं और ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स, द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर ज़ालमी के साथ भी काम कर चुके हैं। ऐसे में फोस्टर का एक्सपीरियंस सीएसके की फील्डिंग को और मज़बूती प्रदान कर सकता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
फोस्टर के अलावा सीएसके के पास एक काफी एक्सपीरियंस कोचिंग स्टाफ है जिसमें बैटिंग कोच माइक हसी, बॉलिंग कोच एरिक सिमंस, असिस्टेंट बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम और फील्डिंग कोच राजीव कुमार शामिल हैं। रसेल राधाकृष्णन सीएसके के टीम मैनेजर बने रहेंगे। सीएसके ने ये कदम आईपीएल 2025 के निराशाजनक कैंपेन के बाद उठाया है। सीएसके की टीम पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी और 14 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई थी। हालांकि, इस बार टीम संजू सैमसन के ट्रेड के बाद काफी संतुलित नजर आ रही है और उम्मीद होगी कि इस आगामी सीजन में फैंस को पुरानी सुपर किंग्स देखने को मिलेगी।