IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL के 19वें मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 59 रनों से करारी शिकस्त दी है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला विराट कोहली को भारी पड़ा और उनकी पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में महज 137 रन ही बना सकी।

Advertisement

आरसीबी की इस हार पर पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक का बयान आया है। क्रिकेट चैट शो के दौरान मुरली कार्तिक से सवाल पूछा गया कि आपके हिसाब से विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला क्यों लिया होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए मुरली कार्तिक ने कहा, 'मुझे लगता है जिस हिसाब से किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ शेन वॉटसन और डु प्लेसिस ने दुबई के इस स्टेडियम पर चेज किया होगा उसी को देखकर आरसीबी को लगा होगा कि हम भी इस मैदान में चेज कर सकते हैं।'

Advertisement

मुरली कार्तिक ने आगे कहा, 'आरसीबी ने दुबई के उस मैदान पर 197 रनों जैसा काफी विशाल स्कोर बनवा दिया था। अगर आप इतने रन बनवा दोगे तो फिर चाहे सचिन तेदुंलकर हों विव रिचर्डस हों या लारा हों आप किसी को भी ले आओ दबाव सब पर आ जाएगा। ऐसा नहीं है कि दिल्ली के पास अच्छे गेंदबाज नहीं थे दिल्ली के पास अश्विन, रबाडा, अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज थे जो आपको रन चेज में दिक्कत दे सकते थे। ऐसे में अच्छा यही होता कि आप टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर लें और इन गेंदबाजों के खिलाफ जितने रन बना सकें उतना बना लें।'

बता दें कि दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक 53 रनों की पारी मार्कस स्टोइनिस ने खेली वहीं 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लेने वाले दिल्ली के गेंदबाज अक्षर पटेल को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अंक तालिका की बात करें तो 5 मैचों में 4 जीत के साथ दिल्ली की टीम टॉप पर बनी हुई है। वहीं आरसीबी की टीम 5 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार