पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस से रूबरू हुए। इस लाइव सेशन के दौरान शाहिद अफरीदी के साथ लाइव चैट पर कुछ भारतीय फैंस भी जुड़े। इस दौरान एक गुजराती चरवाहा भी अफरीदी के साथ लाइव चैट पर जुड़ा जिसकी सादगी के वह कायल हो गए।

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने गुजराती लड़के के साथ बड़े ही विनम्रता से बात की वहीं उस लड़के के जवाब ने अफरीदी के दिल को पिघला दिया। अफरीदी उस लड़के की बात को सुनकर कहते हैं, 'भाई तुम्हारे जैसे लड़के जो दिल से साफ होते हैं उनको मैं बेहद प्यार करता हूं।' वहीं इसी बातचीत के दौरान अफरीदी मजाक-मजाक में आईपीएल का जिक्र करते हैं।

Advertisement

शाहिद अफरीदी चरवाहे से उनकी गाय भैंसों को दिखाने के लिए कहते हैं। अफरीदी के कहने पर चरवाहा उन्हें अपनी भैंसे दिखाता है जिसे देखकर अफरीदी कहते हैं, 'तुमने तो अच्छी खासी टीम जमा कर रखी है भैसों की। इस सबको आईपीएल की टीम बनाकर बेच दो। उन्हें कहो कि मैंने आईपीएल की टीम बनाई हुई है एक।'

बता दें कि शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक हैं। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और  99 टी-20 मैच खेल हैं। शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट में 395 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में भी उन्होंने 98 विकेट झटके हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार