सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और मैच रेफरी राजेंद्र सिंह जडेजा (Rajendrasinh Jadeja) का कोविड-19 से रविवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने कहा कि जडेजा का सुबह निधन हो गया। 

Advertisement

सीएसए ने एक बयान में कहा, " एससीए में सभी राजेंद्र सिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज तड़के उनका निधन हुआ।"

Advertisement

जडेजा ने 50 फर्स्ट क्लास और 11 लिस्ट-ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट लिए थे। उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में क्रमश: 1,536 और 104 रन भी बनाए।

जडेजा 53 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट.ए और 34 टी-20 मैचों में भी बीसीसीआई के आधिकारिक रेफरी भी रहे। बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, " राजेंद्र सिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार