मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)| पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हेमंत कानितकर का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 72 वर्षीय कानितकर ने भारत के लिए 1974-75 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले और बेंगलुरू में अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में 65 रन बनाए।

कानितकर ने 1963-64 से 1977-78 के बीच महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। मैदान पर अपनी पारी खत्म करने के बाद कानितकर 1992-93 और 1993-94 में बीसीसीआई की अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति के भी सदस्य रहे। उन्होंने 1996-97 और 1998-99 में इस समिति का अध्यक्ष पद भी संभाला।

बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कानितकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "मेरी संवेदना कानितकर के परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

कानितकर ने महाराष्ट्र की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए 43.75 की औसत से 3,632 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 1970-71 में राजस्थान के खिलाफ बनाया गया 250 रन रहा।

कानितकर के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 42.79 की औसत से कुल 5,007 रन हैं। इसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने 87 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई। इसमें 68 कैच शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार