क्राइस्टचर्च, 30 जनवरी। भारत ने मंगलवार को हेगले ओवल मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रनों से मात देते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल के नाबाद 102 रनों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं।

Advertisement

इस स्कोर को पाकिस्तान हासिल नहीं कर पाई और 29.3 ओवरों में 69 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट ईशान पोरेल ने लिए। 

इस मैच में जहां भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया तो वहीं दूसरी ओर भारत अंडर 19 टीम के फील्डरों ने ऐसे -ऐसे कैच लपके जिसके देखर आप दंग रह जाएगें।

कप्तान पृथ्वी शॉ ने स्लिप में जबरदस्त कैच लपके तो शतकवीर शुभमन गिल ने भी कई असाधारण कैच लपककर हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

देखिए कमाल का कैच►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार