Legends League Cricket 2022: क्रिकेट फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर आ रही है। दरअसल फैंस के पास अब एक और मौका है जब वो अपने पंसदीदा रिटायर्ड दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर चौके, छक्के लगाते और विकेट लेते दिख सकते हैं।

Advertisement

लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 शुरू होने वाला है, जिसमें दुनियाभर के रिटायर्ड खिलाड़ी अपने जलवे बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस लीग के पहले संस्करण में तीन टीम हिस्सा ले रही है और टूर्नामेंट का पहला मैच 20 जनवरी से खेला जाएगा जो कि ओमान में होगा। 

Advertisement

टूर्नामेंट में हिस्सा लेनी वाली तीन टीमों में से एक टीम भारत की है, जिसका नाम इंडिया महाराजा है। वहीं दूसरी टीम एशिया लायंस है जिसमें भारतीय टीम को छोड़कर एशिया के बाकि देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा टूर्नामेंट में खेलनी वाली तीसरी टीम का नाम वर्ल्ड जायंट्स है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी खेलेंगे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 शेड्यूल मैच और समय 

वीरवार, जनवरी 20.2022
इंडिया महाराज बनाम एशिया लायंस, 8 PM IST

शुक्रवार, जनवरी 21,2022
वर्ल्ड जायंट्स बनाम एशिया लायंस, 8 PM IST

शनिवार, जनवरी 22.2022
वर्ल्ड जाइंट्स बनाम इंडिया महाराज, 8 PM IST

Advertisement

सोमवार, जनवरी 24.2022
एशिया लायंस बनाम इंडिया महाराज, 8 PM IST

बुधवार, जनवरी 26.2022
इंडिया महाराज बनाम वर्ल्ड जायंट्स, 8 PM IST

वीरवार, जनवरी 27.2022 
एशिया लायंस बनाम वर्ल्ड जायंट्स, 8 PM IST

Advertisement

शनिवार, जनवरी 29.2022 
फाइनल

टीम स्क्वाड

इंडिया महाराजा: वीरेंद्र सहवाग(C), युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा(WK), मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगर, नयन मोंगिया और अमित भंडारी

एशिया लायंस: शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, कामरान अकमल(WK), चामिंडा वास, रोमेश कालुविथाराना, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह-उल-हक(C), मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ और उमर गुल, असगर अफगान

Advertisement

वर्ल्ड जायंट्स: डैरेन सैमी(C), डेनियल विटोरी, ब्रेट ली, जोंटी रोड्स, केविन पीटरसन, इमरान ताहिर, ओवैस शाह, हर्शल गिब्स, एल्बी मोर्कल, मोर्ने मोर्कल, कोरी एंडरसन, मोंटी पनेसर, ब्रैड हैडिन(WK), केविन ओ ब्रायन और ब्रेंडन टेलर।

यहां देखें मैच

भारत में लीजेंड्स लीग के मैच का सीथा प्रसारण सोनी स्पोट्स नेटवर्क, सोनी लिव और जियो टीवी पर होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार