1 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 31 सितंबर को दिल्ली में भारी बारिश हुई जिससे दिल्ली का हाल बेहाल हो गया था। पूरी दिल्ली भारी बारिश के कारण दिल्ली के याता- यात के साधन में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। क्रिकेट फैन्स को लगा झटका, मिनी आईपीएल अब नहीं होगा
ऐसे में क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के बदतर हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर इशारा करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें गंभीर ने दिल्ली की समस्याओं को देखते हुए लिखा कि “क्या सरकार वाले लोग दिल्ली की ऐसी दिक्कतों को भी दूर नहीं कर सकते हैं। अब समय आ गया है कि हमें नाव खरीद लेना चाहिए।“ BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान
गंभीर के इस ट्वीट के बाद काफी लोगों ने दिल्ली के सरकार पर सवाल उठाए लेकिन सबसे मजेदार बात तब हुई जब गंभीर के इस ट्वीट के ऊपर उनके क्रिकेट के जोड़ीदार सहवाग ने भी चुटकी लेते हुए ट्वीट किया और लिखा “सही आइडिया दिए मेरे भाई, लेकिन हमें 2 नाव खरीदना होगा, एक ऑड नंबर वाले तो दूसरा इवेन नंबर वाले।“ इस ऑस्ट्रेलिय़ाई दिग्गज ने सचिन को बताया कोहली से महान..
हालांकि सहवाग का यह ट्वीट उनके फेक अकाउंट से किय गया था लेकिन दिल्ली की दशा पर सहवाग के फेक अकाउंट वाले ट्वीट पर भी काफी लोगों ने सहमती जताई।
यहां देखें मजेदार ट्वीट..
Good Idea Bro ! But Make sure you buy two boats. One with even number plate , another with odd one. #DelhiRains https://t.co/uDGuxLYeur
— Virender Sehwag (@Virendrsehwag) August 31, 2016