भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मैच में ज्यादातर मौकों पर गंभीर ही नजर आते हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के दौरान उन्हें ऋषभ पंत के साथ ठहाके लगाते हुए देखा गया। इस वायरल वीडियो में गौतम गंभीर और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लॉर्ड्स की बालकनी में खुशमिजाज मूड में देखा जा सकता है।

Advertisement

ये पल कैमरे में तब कैद हुआ जब पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे और क्रिस वोक्स ने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को 16 रन पर आउट कर दिया। मेहमान कप्तान, जिन्होंने पिछले दो टेस्ट मैचों में 585 रन बनाए थे, क्रिस वोक्स की एक गेंद पर चकमा खा गए और विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने एक शानदार कैच लपककर गिल की पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

गौरतलब है कि 27 वर्षीय पंत ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं की क्योंकि वो पहले दिन बाउंड्री रोकने की कोशिश में लगी उंगली की चोट से उबर रहे थे। फिर भी, पंत बल्ले से अच्छी फॉर्म में दिखे और उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 33 गेंदों पर नाबाद 19 रन में तीन चौके लगाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केएल राहुल (53*) के साथ नाबाद 38 रन जोड़कर इंग्लैंड की पहली पारी में 387 रन बनाने के बाद मेहमान टीम को मैच में बनाए रखा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 145/3 रन बनाए थे और यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और गिल (16) के विकेट गंवाने के बाद भी टीम 242 रन पीछे है। ऐसे में तीसरे दिन केएल राहुल और ऋषभ पंत की जोड़ी से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। इंग्लैंड का ये स्कोर जो रूट के 104 रनों और ब्रायडन कार्से और जेमी स्मिथ के अर्धशतकों की बदौलत बना। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार