12 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। गौतम गंभीर ने एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत सफलता हासिल की है। 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा आईपीएल में अपनी कप्तानी में केकेरआर को दो बार चैंपियन बनवाया। 

Advertisement

लेकिन अपने करियर में वह पहली बार “मेंटर” की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं। गंभीर तमिलनाडु प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन में किसी टीम के मेंटर बन सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गंभीर ने कहा “ मेरी कुछ फ्रेंचाइजियों से मेंटर की भूमिका के लिए बातचीत हुई है, लेकिन इस बारे में आखिरी फैसला लेना अभी बाकी है। हालांकि उन्होंने ये साफ कर दिया कि वह एक खिलाड़ी के रूप में इसमें हिस्सा नहीं लेगें। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

गंभीर ने कहा कि " ये लीग यंग खिलाडियों के लिए है, ताकि वे मौके प्राप्त करते हुए तमिलनाडु के बड़े प्लेटफॉर्म में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि जिन फ्रेंचाइंजियों से उनकी बात चल रही हैं उन्हें उन्होंने अलग-अलग प्रेजेंटेशन दी हैं।

गौरतलब है कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कोच की भूमिका निभा रहे हैं।लांस क्लुसनर कोवई किंग्स के कोच हैं, रॉबिन सिंह करैकुडी कालई के साथ काम कर रहे हैं। पिछले साल ब्रेट ली कांकी वारियर्स और माइकल बेवन और मदुरई सुपर से जुड़े थे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार