इंग्लैंड के हाथों भारत को सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की करारी हार के बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ की है। गंभीर ने कहा कि कोई भारतीय कप्तान नहीं है जो धोनी की तरह आईसीसी ट्रॉफी जीत पाएगा।

Advertisement

इंग्लैंड से मिली हार के कारण भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंताजर और लंबा हो गया है। सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 168 रन बनाए थे। लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड 16 ओवर में बिना कोई विकेट गवांए जीत हासिल की। 2014 से यह लगातार छठा आईसीसी टूर्नामेंट है, जिसे जीतने में भारत नाकाम रहा है।

Advertisement

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा,“ कोई आएगा शायद और रोहित शर्मा से ज्यादा दोहरे शतक बनाएगा और विराट कोहली से ज्यादा शतक बनाएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कोई भारतीय कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत पाएगा।”

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में खेला गया पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद भारत को 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया। वह दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। रोहित शर्मा ने पहली बार जिसमें टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार