भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और अफ़गानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बीच एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। गुरबाज़ और गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स में एक साथ समय बिता चुके हैं और इसी कारण जब ये दोनों दोबारा मिले तो एक दूसरे को गले लगाना तो बनता था।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, गंभीर को पवेलियन की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है जबकि अफ़गानिस्तान की टीम मैदान पर आ रही थी। गुरबाज़ की नज़र जैसे ही गंभीर पर पड़ी तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर बातचीत भी की। ये दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि गुरबाज़ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तीन सीज़न में 19 मैच खेले। वो उस 2024 टीम का हिस्सा थे जिसने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में IPL का खिताब जीता था। उस सीजन में बेशक गुरबाज को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन उनका इस टीम के साथ जुड़ाव किसी से भी नहीं छिपा था क्योंकि उस समय गंभीर इस टीम के कोच थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर इस मैच की बात करें तो भारत ने टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। तीसरे दिन 412 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी 112 रन पर सिमट गई। यह अफगानिस्तान का टेस्ट में एक पारी में तीसरा सबसे कम टीम स्कोर है।  चोटिल होने के कारण शराफ़ुद्दीन अशरफ़ बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में सेदीकुल्लाह अटल ने 80 गेंदों में 42 रन बनाए और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों में 24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए उतरे सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार