आईपीएल 2023 संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन हाल ही में किया गया था जहां कुछ खिलाड़ी करोड़पति बने तो कुछ की किस्मत ने उन्हें दगा दे दिया और वो अनसोल्ड रहे। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने उन्हें पंजाब किंग्स से 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, इस दौरान चौंकाने वाला नाम रहा निकोलस पूरन का जिन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 16 करोड़ रु में खरीदा।

Advertisement

पूरन पर इतना ज्यादा पैसा लुटाने को लेकर कई फैंस और दिग्गजों ने लखनऊ की रणनीति पर सवाल भी उठाए। ये सवाल उठने लाजमी भी थे क्योंकि पूरन पिछले आईपीएल सीज़न के बाद से ही कई मौकों पर, वेस्टइंडीज के लिए भी और दुनियाभर की कई टी20 लीगों में भी फ्लॉप साबित हुए थे। ऐसे में लखनऊ ने उन्हें इतनी बड़ी धनराशि देकर क्यों खरीदा? इस सवाल का जवाब अब लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर ने दिया है।

Advertisement

गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने पूरन की पिछली परफॉर्मेंस देखकर नहीं बल्कि उनकी काबिलियत को देखकर उन पर दांव लगाया है। गंभीर ने JioCinema को बताया, "मैं पिछले सीज़न को नहीं देखता। मैं खिलाड़ी की क्षमता और प्रभाव को देखता हूं। ये टूर्नामेंट 500-600 रन बनाने के बारे में नहीं है। वो खिलाड़ी आपको एक सीजन में 2-3 मैच जिता सकता है और उसके साथ उम्र भी है। अगर आपको ऐसा खिलाड़ी मिल सकता है, तो आप उसके इर्द-गिर्द अपनी टीम बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।”

आगे बोलते हुए गंभीर ने कहा, "मैं केवल इस सीज़न के बारे में नहीं सोच रहा हूं, वो हमें लंबे समय तक अच्छा करके दे सकता है। उस आयु वर्ग (27-28) के बहुत कम खिलाड़ियों में ऐसी क्षमता है। जैसे-जैसे वो खेलेगा पूरन बेहतर होता जाएगा। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि रिकॉर्ड केवल सुर्खियां बनाते हैं लेकिन प्रभाव आपको टूर्नामेंट जिताता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार