Gautam Gambhir Vs Navjot Singh Sidhu: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की बातें सुनकर गौतम गंभीर का गुस्सा फूटा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को बड़ा भाई कहा था जिसपर गंभीर का पारा हाई हुआ और उन्होंने सिद्धू को आईना दिखाने का काम किया है।

Advertisement

हुआ यूं कि नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर बॉर्डर पहुंचे। करतारपुर बॉर्डर पर जोश के साथ उनका स्वागत किया गया। इसी दौरान जब इमरान खान की बात हुई, तब सिद्धू ने कहा कि वो मेरे बड़े भाई हैं, उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। सिद्धू का यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद गौतम गंभीर ने बिना नाम लिए सिद्धू पर निशाना साधा।

Advertisement

गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अपने बेटे या बेटी को सीमा पर भेजिए और फिर आतंकवादी देश के प्रमुख को अपना बड़ा भाई बताइए। शर्मनाक, रीढ़विहीन।'

गौतम गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से भारत 70 वर्षों से लड़ रहा है और यह शर्मनाक है कि कोई आतंकवादी देश के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई कहे। बहरहाल नवजोत सिंह सिद्धू कि तरफ से गौतम गंभीर के इस ट्वीट पर कोई रिप्लाई नहीं आया है। लेकिन, फैंस जमकर उन्हें ट्रोल जरूर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार