28 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय टीम के टर्बनेटर हरभजन सिंह 29 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रेड गीता बसरा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगें। गौरतलब है कि गीता बसरा के साथ हरभजन सिंह का रोमांस काफी दिनों से चल रहा था, इसके बावजूद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर बात नहीं करी थी।

Advertisement

लेकिन अब जब दोनों शादी की बंधन में बंधने वाले हैं तो आईए जानते हैं हरभजन सिंह अपनी शादी में क्या पहनेगें औऱ उनकी गर्लफ्रेंड गीता बसरा शादी की दिन किस ड्रेस में नजर आएगीं।

Advertisement

27 अक्टूबर को हरभजन सिंह औऱ गीता बसरा का संगीत समारोह जालंधर में हुआ जिसमें दोनों कपल बेहद ही खुश नजर आए और साथ ही पंजाबी धून पर दोनों ने डांस भी किया। संगीत समारोह में हरभजन सिंह पिंक कलर के कुर्ता औऱ सफेद चूड़ीदार पैजामा में काफी जच रहे थे तो वहीं गीता बसरा हरे रंग की लहंगे में परी लग रहीं थी। हरभजन सिंह के संगीत समारोह में क्रिकेट जगत के दोस्तों ने भी शिरकत किया। पार्थीव पटेल से लेकर रुद्र प्रताप सिंह ने भी हरभजन की संगीत समारोह का हिस्सा रहे। इसके साथ ही संगीत समारोह में गायक मीका सिंह औऱ गुरदास मान भी शामिल हुए थे। 

जालंधर – लुधियाना में स्थित गुरुद्वारे में शादी करगें हरभजन सिंह

हरभजन सिंह के लिए ड्रेस डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने शादी के लिए खास पहनावा तैयार किया है तो वहीं गीता बसरा के लिए अर्चना कोच्चर ने लहंगा तैयार किया है। फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह शादी के दिन अचकन के साथ चूड़ीदार पजामे में दिखेंगे और साथ ही एक लाल रंगी पगड़ी बांध कर अपनी दुल्हनियां को लाने जाएंगे। तो वहीं गीता बसरा ने शादी के दिन बेहद ही परी जैसी लगने वाली हैं इसके लिए उनकी खास डिजाइनर अर्चना ने गीता बसरा के लिए पारंपरिक सोना से जड़ा लाल लहंगा तैयार किया है।


Photo- Harbhajan Singh Facbook Profile

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार