India vs South Africa 2nd Test: भारत के खिलाफ 3 जनवरी से केपटाउम में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे (Gerald Coetzee) इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शनिवार (30 दिसंबर) को बयान जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की। 

Advertisement

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान कोइट्जे के पैल्विक में सूजन हो गई थी। तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। जिसके चलते हेड कोच शुक्री कॉनराड ने एहतियात के दौर पर कोइट्जे को टीम से रिलीज करने का फैसला किया। उनके रिप्लेसमेंट के दौर पर टीम में किसी को शामिल नहीं किया गया है। 

Advertisement

पहले टेस्ट में कोइट्जे का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था। 21 ओवर में 102 रन देकर सिर्फ 1 विकेच हासिल किया था। 

बता दें कि इससे पहले टेम्बा बावुमा भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण केपटाउन टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह डीन एल्गर टीम की कप्तानी करेंगे और रिप्लेसमेंट के तौर पर ज़ुबैर हमज़ा को टीम में शामिल किया गया है। 

तेज गेंदबाजी में टीम के पास वियान मुल्डर और लुंगी एंगिडी का विकल्प है। एंगिडी टखने की चोट के चलते पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की संभावना है। 

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रन से हराया था।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार