भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बार अपनी गेंदबाजी नहीं, बल्कि एक मजेदार मीम की वजह से चर्चा में हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने इंस्टाग्राम पर एक फनी स्टोरी शेयर कर उन्हें ट्रोल किया। ‘धुरंधर द रिवेंज’ के मशहूर डायलॉग के साथ बनाया गया यह मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं है। दरअसल, उनकी पत्नी और मशहूर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट संजना गणेशन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फनी मीम शेयर किया। इस मीम में हाल ही रिलीज हुई आदित्य धर की बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के चर्चित डायलॉग “घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?” का इस्तेमाल किया गया। संजना ने इसे एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि जब भी बुमराह ‘बॉयज नाइट’ प्लान करने के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें इस तरह याद दिलाया जाता है।

Advertisement

यह डायलॉग फिल्म के एक इमोशनल सीन से लिया गया है, जहां उदयबीर संधू यानी ‘पिंडा’ नाम का किरदार इसे बोलता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह लाइन अब मीम कल्चर का हिस्सा बन चुकी है और अलग-अलग संदर्भों में खूब इस्तेमाल की जा रही है। संजना की ये इंस्टाग्राम स्टोरी भी देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस ने इसे काफी पसंद किया।

क्रिकेट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अभी तक मुंबई इंडियंस के कैंप से नहीं जुड़े हैं और फिलहाल कर्नाटक स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह किसी चोट से जूझ रहे हैं या सिर्फ फिटनेस मैनेजमेंट के लिए वहां गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल में बुमराह का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। IPL 2025 में उन्होंने 12 मैचों में 17.56 की औसत से 18 विकेट हासिल किए थे और उनका इकॉनमी रेट 6.67 रहा था। अब मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, ऐसे में सभी की नजर इस बात पर है कि बुमराह कब टीम से जुड़ते हैं और उनकी अनुपस्थिति की असली वजह क्या है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार