पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले कम से कम 6 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। ईएसपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार इसमें सबसे बड़ा नाम ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का है। मैक्सवेल उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2025 के सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। 

Advertisement

उन्होंने पिछले सीजन सात मुकाबले खेले और 6 पारियों में कुल 48 रन बनाए, जिसमें वह अपने आखिरी चार मैच में लगातार दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए और उनका बेस्ट स्कोर 30 रन रहा। इसके अलावा गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

पंजाब किंग्स ने उनकी जगह उनके हमवतन मिचेल ओवन को टीम में शामिल किया था, जिन्होंने पिछले सीजन धमाकेदार खेल से होबार्ट हरिकेंस को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था। हालांकि ओवेन को एक ही मैच खेलने का मौका मिला और वह आईपीएल डेब्यू पर 0 पर आउट हुए। 

फ्रेंचाइजी ओवेन को अपने साथ बरकरार रख सकती है, जिनके लिए पिछले सीजन 3 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 

मैक्सवेल को पंजाब ने 2025 के ऑक्शन में 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा। वह तीसरी बार पंजाब की टीम के साथ जुड़े थे। इससे पहले वे 2014 से 2017 तक और फिर 2021 में पंजाब  के लिए खेल चुके हैं। इस साल टी-20 इंटरनेशनल में मैक्सवेल ने अब तक 169.30 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 62 रन रहा है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम एरॉन हार्डी, काइल जैमीसन, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे और विष्णु विनोद रिलीज कर सकती है। जैमीसन पिछले सीजन लॉकी फर्ग्यूसन की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए थे। दुबे को एक मैच खेलने को मौका मिला था, लेकिन हार्डी, सेन और विनोद आईपीएल 2025 में एक भी मैच नहीं खेले। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार