Sri Lanka vs Australia ODI: ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के तूफानी अर्धशतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (14 जून) को पल्लेकेले में खेले गए पहले वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। मैक्सवेल ने 51 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 300 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टॉप स्कोरर रहे कुसल मेंडिस ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली। दनुष्का गुनाथिलका ने 55 रन और पथुम निसांका ने 56 रन बनाए। इसके अलावा चरित असालंका और वानिंदु हसरंगा ने भी 37-37 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन-एश्टन एगर ने दो-दो विकेट, जोश हेजलवुड-झाय रिचर्डसन ने एक-एक विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और डेविड वॉर्नर (0) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान एरॉन फिंच (44) और स्टीव स्मिथ (53) ने मिलकर पारी को संभाला।

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर के दौरान बारिश ने खलल डाला, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 44 ओवर कर दी गई और जीत का लक्ष्य 282 रन कर दिया गया।

मैक्सवेल जब बल्लेबाजी करने आए तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट से नुकसान पर 189 रन था। वानिंदु हसरंगा ने पारी के 36वें ओवर में एलेक्स कैरी (21) और पैट कमिंस (0) को अपना शिकार बनाया, लेकिन नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल ने एक छोर संभाले रखा और ऑस्ट्रेलिया ने 9 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली।

Advertisement

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। इसके अलावा डुनिथ वेलालागे ने दो, महीश थीक्षाना और कप्तान दसुन शनाका ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार