30 दिसंबर। ग्लेन मैक्सवेल को जहां फैन्स उनके तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन मैदान के बाहर मैक्सवेल बेहद ही सज्जय व्यक्तित्व के धनी इंसान है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही है।

Advertisement

हुआ ये कि बिग बैश लीग के 17वें मैच से पहले मैक्सवेल ने एक ऐसा काम किया जिसे देखकर हर फैन्स और क्रिकेट पंडित सलाम ठोक रहा है। बिग बैश लीग के 17वें मैच से पहले लॉन्सेस्टन के आउरोरा स्टेडियम के बाहर अचानक आग लग गई जिसे देखकर खुद मैक्सवेल उस भड़की आग को बुझाने के लिए प्रयत्न करने लगे। डेल स्टेन ने मैक्सवेल के इस बहादुरी वाले काम को वीडियो के जरीए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। 

Advertisement

मैच से पहले जब मैक्सवेल मैदान के अंदर जाने वाले थे तभी उन्होंने देखा कि स्टेडियम परिसर के बाहर  सूखी घासों में लग रही है। ऐसे में मैक्सेल ने बिना देरी करते हुए सूखी घासों में लगी आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। गौतरलब है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया के जंगलों की आग ने कोहराम मचाया हुआ है। आग लगने की वजह से हजारों हेक्टेयर जंगल अब जल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार