New Zealand vs West Indies 2nd T20I Match Report: विकेटकीपर-बल्लेबाज ग्लैन फिलिप्स ( Glenn Phillips) के शानदार शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 72 रनों से हरा दिया। फिलिप्ल की 51 गेंदों पर 108 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिर कीवी टीम के गेंदबाजों ने विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 166 रनों पर रोकते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली।

Advertisement

फिलिप्स की पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनका साथ दिया डेवन कॉन्वे ने। कॉन्वे ने 37 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली।

Advertisement

मार्टिन गुप्टिल ने 34 और टिम सेइफर्ट ने 18 रन बनाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज कभी भी इसे हासिल करने की रेस में नहीं लगी। वह लगातार विकेट खोती रही। कप्तान केरन पोलार्ड ने उसके लिए सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। पोलार्ड के अलावा कीमो पॉल ने 26, शिमरन हेटमायेर 25 रनों की पारी खेली।

कीवी टीम के लिए काइल जेमिसन और मिशेल सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए। टिम साउदी, लॉकी फग्र्यूसन, ईश सोढी, जिम्मी नीशम ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार