पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के लिए नए साल से पहले एक राहत की खबर सामने आई है। उथप्पा के खिलाफ उनके द्वारा संचालित एक कपड़ा कंपनी में कर्मचारियों के भविष्य निधि योगदान (provident fund contributions of employees) के संबंध में कथित धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिस पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।

Advertisement

उथप्पा पर कर्मचारियों और सरकार दोनों के वेतन से भविष्य निधि अंशदान काटकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था। उथप्पा सेंटॉरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं और आरोपों में ये भी कहा गया है कि संगठन कर्मचारियों के खातों में धनराशि जमा करने में विफल रहा। इसके बाद, पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार, 31 दिसंबर को इस मुद्दे पर स्थगन आदेश जारी किया।

Advertisement

कर्मचारियों के भविष्य निधि जमा से जुड़ी कथित धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद, उथप्पा ने मामले में जारी वसूली नोटिस और गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मंगलवार को न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज की अगुवाई वाली पीठ ने 39 वर्षीय उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

उथप्पा जिस कंपनी से जुड़े हैं, उस पर कथित तौर पर 23.36 लाख रुपये का हर्जाना बकाया है और अधिकारी उथप्पा से इसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शदाक्षीरी गोपाल रेड्डी ने 4 दिसंबर 2024 को पुलकेशी नगर पुलिस को गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया। कर्नाटक के बल्लेबाज ने 21 दिसंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण जारी किया था।

अगर उथप्पा के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में एक लोकप्रिय खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1,183 रन बनाए हैं और उनके नाम सात अर्धशतक हैं। फिलहाल उथप्पा रिटायरमेंट के बाद रिटायर्ड क्रिकेटर्स की कई लीग्स में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार