लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम इस समय तीन मैचों में दो हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अभी तक खेले गए तीन मैचों में टीम की बैटिंग ने तो दम दिखाया है लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी कमज़ोर नजर आई है लेकिन अब टीम के चौथे मुकाबले से पहले उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। 

Advertisement

स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम में शामिल हो गए हैं। ये मुकाबला 4 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चोटिल गेंदबाजों की समस्या से जूझ रही लखनऊ के लिए ये काफी अच्छी खबर है।मोहसिन खान पहले ही सीजन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है।

Advertisement

टूर्नामेंट के अपने चौथे मुकाबले से पहले एलएसजी ने सोशल मीडिया पर आकाश दीप के टीम में शामिल होने की एक क्लिप शेयर की है। जो इस समय काफी वायरल भी हो रही है।

आकाश दीप बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पूर्व में एनसीए) में मुंबई इंडियंस (एमआई) के जसप्रीत बुमराह के साथ रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। स्टार तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद से मैदान से बाहर हैं। दिसंबर 2024 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई थी। आकाश दीप आईपीएल 2025 मेगा-नीलामी में LSG की तीसरी सबसे महंगी पिक थी।

फ्रैंचाइज़ी ने मौजूदा सीज़न के लिए उन पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए। आकाश दीप ने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुल आठ मैच खेले और 45.57 की औसत और 11.67 रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए। उन्होंने पिछले सीज़न में आरसीबी के लिए सिर्फ़ एक मैच खेला था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस सीजन में लखनऊ के लिए क्या इम्पैक्ट छोड़ पाते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार