10 नवंबर। पूर्व क्रिकेट कप्तान ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेट निदेशक बन सकते हैं। यह पद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में 2019 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद अस्तित्व में आया है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार स्मिथ ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा कि वह उन लोगों में शामिल हैं जिनका इस नए पद के लिए इंटरव्यू लिया गया है।
Advertisement
दक्षिण अफ्रीकी टीम अब्राहम डिविलियर्स, डेल स्टेन, हाशिम अमला और मोर्ने मोर्केल जैसे खिलाड़ियों का विकल्प खोज पाने में असमर्थ साबित हो रही है।
Advertisement
इसी साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी। हाल ही में भारत ने भी दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी है।