30 दिसंबर। बिग बैश लीग 2019 के 15वां मैच जो मेलबोर्न रेनेगेड्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया जिसे एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम 18 रन से मैच जीतने में सफल रही। एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 156 रन बनाए जिसके जबाव में मेलबोर्न रेनेगेड्स की टीम 137 रन ही 20 ओवर में बना सकी। 

Advertisement

इस मैच में एक दिलचस्प घटना घटी जिसे देखकर पूरे  क्रिकेट फैन्स और क्रिकेट पंडित अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हुआ ये कि एडिलेड स्ट्राइकर्स के गेंदबाज राशिद खान की गेंद पर मेलबोर्न रेनेगेड्स के बल्लेबाज ब्यू वेबस्टर के खिलाफ राशिद खान ने एल्बी डब्लू की अपील की।

Advertisement

राशिद खान के जोरदार अपील को देखकर अंपायर ग्रेग डेविडसन ने एक पल के लिए अपील को स्वीकार कर लिया और आउट का फैसला देने के लिए उंगली उठाने लगे। जैसे ही अंपायर ने उंगली उठाई वैसे ही अपनी उंगली को उन्होंने नाक के पास ले गए और नाक साफ करने लगे।

राशिद खान अंपायर के इस अंदाज को देखकर हैरान रह गए और क्रिकेट कमेंटेटर से लेकर फैन्स भी अंपायर की ऐसी हरकत को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार