इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार, 20 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, इस मुकाबले के दौरान आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है। मतलब ये है कि इस मैच के दौरान बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है। बता दें कि इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में, जब GT बैटिंग कर रही थी, तब थोड़ी ओस देखने को मिली थी जिसका मतलब ये है कि टॉस जीतकर कप्तान पहले फील्डिंग का फैसला ले सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल तीन मुकाबले खेले गए थे जिसमें से दो गुजरात टाइटंस और एक मुंबई इंडियंस ने जीतकर अपने नाम किए। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में आयोजित किया गया था जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 रनों से जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी-20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां टी-20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले की तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.4 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से धूल चटाई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार