गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की डेब्यूटेंट बल्लेबाज आयुषी सोनी (Ayushi Soni) महिला प्रीमियर लीग (WPL) इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुकाबले में उन्हें रणनीतिक तौर पर रिटायर्ड आउट किया गया।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स की 25 वर्षीय डेब्यूटेंट बल्लेबाज आयुषी सोनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली की रहने वाली आयुषी WPL इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। यह वाकया मंगलवार, 13 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला।

Advertisement

इस मैच में गुजरात जायंट्स की ओर से आयुषी सोनी को नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। हालांकि वह 14 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना सकीं, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने 17वें ओवर से पहले उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला लिया। उनकी जगह भारती फुलमाली को बल्लेबाजी के लिए उतारा गया।

फुलमाली ने मौके का पूरा फायदा उठाया और महज 15 गेंदों में नाबाद 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए और जॉर्जिया वेयरहैम के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों में 56 रन की अहम साझेदारी की।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सोफी डिवाइन जल्दी (8) आउट हो गईं। इसके बाद बेथ मूनी (33) और कनिका अहूजा (35) ने पारी संभाली। अंत में वेयरहैम (43) और फुलमाली (36) की छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 56 रनों की अहम साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): अमेलिया केर, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), हेले मेथ्यूज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइकल, त्रिवेणी वशिष्ठ।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, आयुषी सोनी, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका अहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार