Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबा साईं सुदर्शन (Sai Sudharshan) ने शनिवार (4 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 73 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के जड़े।

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही सुदर्शन ने खास रिकॉर्ड बना दिया। आईपीएल इतिहास में 42 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुदर्शन टॉप पर पहुंच गए हैं। उनकी यह आईपीएल मे 42वीं पारी थी और उनके 1879 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईपीएल में पहली 42 पारियों में 1804 रन बनाए थे।

Advertisement

इसके अलावा वह सबसे कम पारियों में आईपीएल में 15 पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने शॉन मार्श को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 43 पारियों में यह कारनामा किया था। 41 पारी के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं।

 

 

हालांकि यह पारी गुजरात के लिए नाकाफी साबित हुई औऱ राजस्थान ने 6 रन से मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्था ने निर्धारित 20 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन और यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। 

जवाब में गुजरात 8 विकेट गवाकर 204 रन ही बना सकी औऱ सुदर्शन के अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। राजस्थान के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट लिए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार