गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)  ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बाकी बचे मुकाबलों में श्रीलंका के ऑलराउंडर दसुन शनाका (Dasun Shanaka) को टीम में शामिल किया है। उन्हें चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) की जगह टीम में मौका मिला है। आईपीएल ने गुरुवार (17 अप्रैल) की रात इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

शनाका ने श्रीलंका के लिए 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1456 रन बनाए हैं और 33 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 71 वनडे और 6 टेस्ट मैच भी खेले हैं।

Advertisement

शनाका इससे पहले आईपीएल 2023 में भी गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं औऱ उस सीजन उन्होंने तीन मैच खेले थे। गुजरात ने शनाका को 75 लाख रुपये में शनाका को अपने साथ जोड़ा  हैं।  

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में ग्लेन फिलिप्स को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बतौर सब्सीट्यूट फील्डिंग करते हुए फिलिप्स को ग्रोइन में चोट लगी औऱ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

बता दें कि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा निजी कारणों के चलते 3 अप्रैल को वापस अपने वतन साउथ अफ्रीका लौट गए थे। फ्रेंचाइजी द्वारा उनकी वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी और गुजरात ने अभी उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को भी टीम में शामिल नहीं किया है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

मौजूदा सीजन में गुजरात का प्रदर्शन अभी तक अच्छा है। टीम ने छह मुकाबलों में से चार में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। गुजरात का अगला मुकाबला शनिवार को टेबल टॉपर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार