इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम का मिज़ाज कैसा रहने वाला है।

Advertisement

अहमदाबाद में मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान काफी अच्छा है। आसमान साफ़ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। क्रिकेट के लिहाज़ से ये एक गर्म शाम होगी, जिसमें तापमान लगभग 32°C रहने का अनुमान है। 10 से 15 km/h की रफ़्तार से चलने वाली हल्की हवाओं का खेल पर ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा। जाहिर है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है जिससे मैच बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के करंट सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड पर 18.5 ओवर में 206 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली (44 गेंदों पर 81 रन) और देवदत्त पडिक्कल (27 गेंदों पर 55 रन) ने अर्धशतक ठोके थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो उसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 199 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस को 99 रनों से धूल चटाई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार