रणजी ट्रॉफी 2022-23 के चौथे क्वार्टरफाइनल में मध्य प्रदेश का सामना आंध्रा से हो रहा है। इस मैच में आंध्रा की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। आंध्रा के लिए रिक्की भुई और किरदांत करन शिंदे ने शतक लगाए और अपनी टीम को 350 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई लेकिन इन दोनों के शतकों से ज्यादा आंध्रा के कप्तान हनुमा विहारी लाइमलाइट में हैं। आंध्रा की टीम ये मैच हारे या जीते लेकिन इस मैच में हनुमा ने जो किया उसे आने वाले कई सालों तक हर कोई याद रखेगा।

Advertisement

इस मैच के पहले दिन के पहले सेशन में 29 वर्षीय हनुमा की बाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई थी जिसके चलते उन्हें रिटायर हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा था। बाद में पता चला कि उनकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया है और उनका इस मैच में भाग लेना लगभग नामुमकिन था लेकिन खेल के दूसरे दिन, जब उनकी टीम को उनकी जरूरत पड़ी तो वो 118वें ओवर में आखिरी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाज़ी के लिए आ गए।

Advertisement

इस दौरान हनुमा ने गज़ब के हौंसले का परिचय दिया और अपनी टीम के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज विहारी ने बाएं हाथ से बल्लेबाजी की और सिर्फ एक हाथ से एमपी के तेज गेंदबाजों का सामना किया। हनुमा की इस बहादुरी ने दुनियाभर के खेल प्रेमियों को उनका मुरीद बना दिया है और उनके बाएं हाथ से खेलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिस्थितियां बेशक हनुमा के खिलाफ हैं लेकिन बाएं हाथ से भी वो लड़ने का ज़ज्बा दिखा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एमपी के तेज़ गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर चौका भी लगाया। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक हनुमा 27 रन पर नाबाद थे जबकि आंध्रा की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाए हैं ऐसे में हनुमा और कितनी देर अपनी टीम के लिए लड़ेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, वो जो कर गए हैं उसने उन्हें हीरो तो बना ही दिया है और ये पहली बार नहीं है जब हनुमा ने ऐसा साहस दिखाया है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में सिडनी टेस्ट के दौरान भी हनुमा चोटिल होने के बावजूद अश्विन के साथ खड़े रहे थे और वो टेस्ट मैच ड्रॉ करवाने में सफल रहे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार