लंदन, 9 जून (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में शनिवार को 153 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को इस बात की खुश है कि वह अपनी टीम की जीत में योगदान देने में सफल रहे।

Advertisement

इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 386 रनों का विशाल स्कोर बनाया और बांग्लादेश को 280 रनों पर समेट दिया। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

Advertisement

मैच के बाद रॉय ने कहा, "बड़ी पारी खेलकर अच्छा लगा। मैंने और जॉनी बेयर्सटो ने बीते कुछ समय में साथ में काफी अच्छी पारियां खेली हैं। हमारे लिए बल्लेबाजी चिंता का विषय नहीं थी। हम साथ मिलकर टीम के लिए योगदान देना चाहते थे और हम इसमें सफल रहे। हमें इस बात की खुशी है।"

रॉय ने कहा कि कप्तान इयोन मोर्गन इस बात को लेकर खुश होंगे कि उनकी टीम ने पिछले मैच में की गई गलतियों को सुधार लिया है।

रॉय ने कहा, "मुझे मोर्गन से बात करने का मौका नहीं मिला है लेकिन मुझे लगता है कि वह काफी खुश होंगे क्योंकि हमने अपनी गलतियों को सुधार लिया है। मैं इसे लेकर काफी खुश हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार