भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भारत के लिए टी-20 और वनडे में डेब्यू करने वाले कलात्मक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तुलना हाल ही भारतीय कप्तान विराट कोहली और भारत के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा से की है।

25 जुलाई को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने लंका को 38 रनों से हराया जहां सूर्यकुमार ने शानदार 50 रनों की पारी खेली।

इस मैच के बाद स्पोर्ट्स तक के साथ एक खास बातचीत के दौरान भज्जी ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ  करते हुए कहा है यह बल्लेबाज तेज गेंदबाजी को बेहद शानदार तरीके से तो खेलता है। इनके पास तेज गेंदों को खेलने के लिए अधिक समय है। 

इसके अलावा हरभजन सिंह ने कहा कि भारत में वर्तमान में सूर्यकुमार यादव जैसा स्पिन खेलने वाला बल्लेबाज कोई और नहीं है।

हरभजन ने आगे बात करते हुए कहा कि वो सूर्यकुमार यादव को तब से देख रहे हैं जब वो मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे। भारतीय स्पिनर ने कहा कि आज के समय में भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव सबसे बड़े खिलाड़ी है। उन्होंने सूर्या को एक कंपलीट खिलाड़ी बताया है।

सूर्यकुमार यादव के लिए तारीफ जारी रखते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें भारत की वनडे और टी-20 टीम के अलावा टेस्ट टीम में भी जगह मिलनी चाहिए।

अभी तक सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 3 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें 62 की औसत से उन्होंने 124 रन बनाए है। इसके अलावा 4 टी-20 मैचों में 46.33 की औसत से उन्होंने 139 रन बनाने का कारनामा किया है।

 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार