India vs Pakistan: दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। हरभजन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में पांच बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर, दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को रखा है।

Advertisement

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में प्लेइंग इलेवन चुनते हुए कहा, “मुझे लगता है कि टीम सरल होनी चाहिए। मुझे लगता है रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव,हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल को भी टीम में होना चाहिए। उनके साथ युजी चहल खेलेंगे। उसके बाद अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा होंगे।”

Advertisement

हरभजन ने अपनी इलेवन में ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन और दीपक पुड्डा को जगह नहीं दी है।  

हरभजन ने आगे कहा, " यह मेरी पसंद है, हर्षल पटेल को शायद मौका ना मिले। मुझे लगता है दीपक हु्ड्डा और आर अश्विन को शुरूआत के कुछ मैचों में मौका नहीं मिलेगा। मैं इसे शुरुआती XI के तौर पर देख रहा हूं।”

मुझे नहीं लगता कि आर अश्विन को मौका मिलेगा क्योंकि अक्षर पटेल के होने से बल्लेबाजी थोड़ी लंबी नजर आती है। अगर अक्षर पटेल नहीं खेलते तो आप टी-20 इंटरनेशनल में अश्विन की बल्लेबाजी पर ज्यादा निर्भर नहीं रह सकते। वह सबसे लंबे फॉर्मेट में अच्छे हैं।

Advertisement

बता दें कि पिछले साल यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मेलबर्न में होने वाले मुकाबले में भारत उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा। 

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए हरभजन सिंह की प्लेइंग XI

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार