पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के स्टार जोस बटलर में आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने की काबिलियत है और मौजूदा सीजन में वो ये कर भी सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2016 सीज़न में 973 रन बनाए थे और आज भी ये रिकॉर्ड कायम है। कई लोगों को लगता है कि विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग असंभव है।

Advertisement

हालांकि, आईपीएल 2022 में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर ने अब तक धमाकेदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की है। मौजूदा सीज़न में बटलर ने अभी तक खेले गए 10 मैचों में 65.33 की शानदार औसत से 588 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। ऐसे में हरभजन सिंह का मानना ​​है कि अगर राजस्थान फाइनल में जगह बनाता है, तो बटलर के पास कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का अवसर होगा।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत करते हुए भज्जी ने कहा, "बटलर निश्चित रूप से कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहा है और जिस तरह का फॉर्म उसने दिखाया है, उसे रोकना बहुत मुश्किल है। हालांकि, आगे चलकर पिचें धीमी हो जाएंगी और ये देखना दिलचस्प है कि वो स्पिन से कैसे निपटता है। लेकिन अगर विकेट अच्छे रहते हैं, तो बटलर ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर राजस्थान सभी 17 मैच खेलता है और फाइनल में जाता है, तो मुझे लगता है कि वो कोहली से आगे निकल जाएगा।"

पंजाब और राजस्थान के बीच होने वाले मुकाबले के बारे में बोलते हुए हरभजन ने कहा,  "लिविंगस्टोन के खिलाफ चहल की बॉलिंग, ये एक दिलचस्प प्रतियोगिता होगी। चहल एक चैंपियन गेंदबाज है और लिविंगस्टोन गेंदों को डिफेंस करने में विश्वास नहीं करता है। इसलिए ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो चहल के खिलाफ भी ऐसे ही खेलता है या सिर्फ अन्य गेंदबाजों पर हमला करता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार