वर्ल्ड जायंट्स (World Giants) ने शनिवार (11 मार्च) को दोहा में खेले गए लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (Legends League Cricket) के दूसरे मुकाबले में इंडिया इंडिया महाराजाज (India Maharajas) को 2 रन से हरा दिया। इंडिया महाराजाज की यह लगातार दूसरी हार है। इंडिया महाराजाज के भले दूसरे मैच में करीबी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से दिल जीत लिया। 

Advertisement

42 साल के हरभजन ने 2 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जिसमें उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट चटकाए। हरभजन ने क्रिस गेल, रॉस टेलर, केवि ओ’ब्रायन और मोर्ने वैन विक को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

हरभजन ने बेहतरीन गेंद पर क्रिस गेल को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। गेंद ऐसी थी कि गेल आउट होने के बाद हैरान रह गए। गेंद लेग स्टंप पर टप्पा खाई और अंदर की तरफ टर्न हुई। गेल इस गेंद पर पेडल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद इतनी टर्न हुई की वह चकमा खा गए और लेग स्टंप उड़ गई। आउट होने के बाद गेल को यकीन नहीं हुआ और वह क्रीज पर खड़े रहे। गेल अपनी इस पारी में सिर्फ 6 रन ही बना पाए। 

मुकाबले की बात की जाए तो वर्ल्ड जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और एरॉन फिंच-शेन वॉटसन के अर्धशतक के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। फिंच ने 31 गेंदों में 53 रन और वॉटसन ने 32 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में इंडिया महाराजाज की टीम 5 विकेट गंवाकर 164 रन ही बना सकी। कप्तान गौतम गंभीर ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 42 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार