टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)  बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। हरभजन सिंह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस बीच भज्जी ने एमएस धोनी और विराट कोहली के बीच तुलना करते हुए बहुत बड़ी बात कह दी है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने इंडिया टीवी के साथ बाचतीत के दौरान कहा, 'विराट कोहली ने लीडर के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। आक्रामक रवैये ने विराट कोहली को आज इतना कामयाब खिलाड़ी बना दिया है। अगर वह एमएस धोनी की तरह नरम होते, तो मुझे नहीं लगता कि वह इतने रन बना पाते जितने रन उन्होंने बनाए हैं।'

Advertisement

हरभजन सिंह ने आगे कहा, 'टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया गई और उन्हें दो बार हराया, उन्होंने इंग्लैंड में अच्छा खेला और मुझे उम्मीद है कि इस सीरीज में वे दक्षिण अफ्रीका को हराएं।' बता दें कि कुछ समय पहले ही हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।

वहीं अगर टीम इंडिया की बात करें तो फिलहाल भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अफ्रीका में ही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार