आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम का ऐलान होने के साथ ही कुछ खिलाड़ियों का सपना टूट गया तो कुछ का सपना साकार हो गया। कुछ फैंस और क्रिकेट पंडितों ने वर्ल्ड कप की टीम में उमरान मलिक के शामिल होने के बारे में भी सोचा था लेकिन उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में भी नहीं रखा गया।

Advertisement

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी उन्हीं में से एक थे जिन्होंने सोचा था कि उमरान को भी वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन उनका ये सुझाव चयनकर्ताओं ने सिरे से खारिज कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस भज्जी की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

Advertisement

हरभजन ने टीम इंडिया का ऐलान होने से पहले ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, 'भारत के लिए विश्व कप टीम में आज मिस्टर 150 उमरान मलिक को कौन देखना चाहता है ? ऑस्ट्रेलिया में उन उछाल वाली पिचों पर हमारा तुरुप का पत्ता हो सकता है.. क्या कहते हो?'

भज्जी का ये ट्वीट देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी राय देनी शुरू कर दी और कुछ फैंस ने भज्जी को ट्रोल भी किया। एक फैन ने भज्जी को ट्रोल करते हुए लिखा, भाई ये वर्ल्ड कप है कोई सीरीज नहीं। ये तो एक फैन था, आइए देखते हैं कि बाकी फैंस ने किस तरह से भज्जी का मज़ाक बनाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार