टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan singh) हाल ही में पिता बने हैं। गीता बसरा (Geeta Basra) ने बेटे को जन्म दिया है। हरभजन सिंह की पत्नी के लिए बीते कुछ साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। पिछले दो सालों में गीता बसरा को दो बार मिसकैरेज का दर्द झेलना पड़ा है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने ही किया है।

Advertisement

E टाइम्स से बातचीत करते हुए गीता बसरा ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि पिछले 2 साल मेरे लिए दर्दनाक रहे हैं। उन पलों में भी मैंने खुदको टूटने नहीं दिया। मिसकैरेज के बाद एक महिला के हार्मोन में काफी बदलाव होते हैं, बदले में उसे खुद को संभाले रखना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में मैने खुद को मजबूत बनाए रखा और नेगेटिविटी को खुद पर हावी नहीं होने दिया।'

Advertisement

गीता बसरा ने कहा, 'चाहे यह कितने कम वक्त का मिसकैरेज हो, अगर यह आपकी पहली तिमाही में हो तो भी मां को बहुत ज्यादा क्षति होती है। ये नुकसान इतना होता है कि कोई भी इसे महसूस नहीं कर सकता है। एक लड़की के लिए उसके आस-पास सही सपोर्ट सिस्टम होना बेहद आवश्यक है। मेरी बेटी हिनाया अब 5 साल की है, अगर सब सही होता तो वो जोवन के जन्म के समय 3 साल की होती।'

बता दें कि हरभजन सिंह की पत्नी का पहला मिसकैरेज 2019 में हुआ और दूसरा 2020 में हुआ। दोनों ही बार हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी के टूटते हौंसलों को सहारा दिया था। पहली बार जब गीता के साथ यह घटना हुई तब उन्होंने फोन पर हरभजन को इस बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद वह पंजाब से अपनी पत्ती के पास आए थे। 2020 में दोनों लॉकडाउन के कारण एक साथ थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार