आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। यही कारण है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम फिलहाल फ्री समय का लुत्फ उठा रही है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कप्तान हार्दिक पांड्या और लेग स्पिनर राशिद खान के साथ बाकी खिलाड़ी पूल के किनारे मज़े करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है पांड्या, राशिद, साईं सुदर्शन, विजय शंकर और आर साई किशोर पूल के किनारे एक 'बैंड' बनाकर बैठे हुए हैं और प्रसिद्ध तमिल गीत 'व्हाई दिस कोलावेरी दी' गाते हुए दिख रहे हैं। ये गीत कुछ साल पहले अभिनेता धनुष ने गाया था और ये गीत एकदम से वायरल हो गया था।

Advertisement

अगर मौजूदा सीज़न में गुजरात के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने सभी को चौंकाते हुए चोटी की टीमों को भी हरा दिया और 13 मैचों में 20 अंकों के साथ टेबल टॉपर हैं। हालांकि, इस टीम की असली अग्निपरीक्षा प्लेऑफ्स में होगी जब उनका सामना इस सीज़न की टॉप टीम के साथ होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या की टीम कैसा प्रदर्शन करती है। 

इस सीज़न में गुजरात की टीम के लिए कोई एक खिलाड़ी हीरो नहीं रहा है बल्कि हर मैच में इस टीम को एक नया हीरो मिला है और यही कारण है कि पूरी टीम में एकजुटता दिख रही है। गुजरात की लगातार जीत के बाद टीम के वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में आईपीएल 2022 में पंड्या की कप्तानी की भी प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि ऑलराउंडर ने अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने पर काम किया है और टीम को साथ रखा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार