Hardik Pandya Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 11 सितंबर को भारत और यूएई (IND vs UAE) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि हार्दिक पांड्या टी20 एशिया कप के इतिहास में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट चटकाते हुए ये रिकॉर्ड बनाया है।

Advertisement

गौरतलब है कि हार्दिक अगर टी20 एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ अपनी घातक गेंदबाज़ी से धमाल मचाते हुए 3 विकेट चटकाते हैं तो वो भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ते हुए टी20 एशिया कप इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे। फिलहाल वो इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।  

टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

भुवनेश्वर कुमार - 6 मैचों में 13 विकेट

राशिद खान - 9 मैचों में 12 विकेट

Advertisement

आमिर जावेद - 7 मैचों में 12 विकेट

मोहम्मद नवीद - 7 मैचों में 11 विकेट

हार्दिक पांड्या - 8 मैचों में 11 विकेट

Advertisement

जान लें कि 31 वर्षीय हार्दिक भारत के लिए 114 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखते हैं जिसके दौरान उन्होंने 94 विकेट लेने का कारनामा किया है। मौजूदा समय में वो देश के तीसरे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं, वो अपने 100 टी20I विकेट लेने से भी सिर्फ 6 विकेट ही दूर हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो भुवी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार